पुंछ में ग्रेनेड फटने से दो सैनिक घायल

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 12 जून (हि.स.)। शुक्रवार को पुंछ ज़िले में एलओसी पर ग्रेनेड फटने की एक घटना में सेना के दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आज एकओसी के पास फॉरवर्ड एरिया में ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड फटने की घटना हुई। इस घटना में सेना के दो जवान घायल हो गए।

दोनों जवानों को इलाज के लिए तुरंत पुंछ के 425 आर्मी फील्ड हॉस्पिटल ले जाया गया यहां उनका उपचार जारी है।

उनकी हालत और घटना के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story