एसीबी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पीएचई कार्यकारी अभियंता निलंबित
Apr 7, 2026, 20:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 07 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीएचई के यांत्रिक प्रभाग दक्षिण अवंतीपोरा के प्रभारी कार्यकारी अभियंता मंजूर अहमद डार को 28 मार्च, 2026 से निलंबित कर दिया है, जिस दिन उन्हें कश्मीर एसीबी द्वारा हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1956 के नियम 31 के तहत की गई है।
आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी जल शक्ति (पीएचई) कश्मीर के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध रहेंगे और नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता के पात्र होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

