जम्मू-कश्मीर सरकार ने छह सेवानिवृत्त मुख्य यांत्रिक अभियंताओं की पदोन्नति को नियमित किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 12 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार के लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग ने छह सेवानिवृत्त प्रभारी मुख्य अभियंता (यांत्रिक) को स्थायी आधार पर मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति और नियमितीकरण की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

सरकारी आदेश के अनुसार स्वीकृत अभियंताओं में विनोद कुमार लूथरा, सुनील गुप्ता, मनिंदर पाल सिंह, अफक शौकत, मंगा राम और बोध राज शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story