चौआदी भूमि मामले में पूर्व पटवारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने चौआदी भूमि घोटाले और राजस्व दस्तावेजों में अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन पटवारी हल्का चौआदी मोहम्मद राशिद मलिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव के साथ रोक दी है। सरकार द्वारा जारी आदेश संख्या 16 जेके रैवन्यु 2026 के तहत यह कार्रवाई विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद की गई। जांच में पाया गया कि पटवारी ने नियमों के विपरीत फर्द-ए-इंतिखाब जारी कर सरकारी भूमि से जुड़े लेन-देन को बढ़ावा दिया जिससे सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध निर्माण को सुविधा मिली। सरकार ने इसे गंभीर कदाचार, लापरवाही और राजस्व अधिकारियों के कर्तव्यों के विपरीत आचरण माना। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी को अगले पांच वर्षों तक किसी भी संवेदनशील पद या जिम्मेदारी पर तैनात नहीं किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह दंड अधिकारी की सेवा पुस्तिका का स्थायी हिस्सा रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story