श्रीनगर में गवर्नमेंट एम्प्लॉइज जॉइंट एक्शन कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 20 जून (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट एम्प्लॉइज जॉइंट एक्शन कमेटी द्वारा श्रीनगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष बाबू हुसैन मलिक ने की।

इस दौरान संगठन ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है, खाली पदों की वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है और महंगाई ने कर्मचारियों व पेंशनरों की स्थिति को और खराब कर दिया है। संगठन ने मांग की कि आउटसोर्स/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों सहित विभिन्न श्रेणियों के कर्मियों को नियमित किया जाए, पुराने पेंशन सिस्टम को बहाल किया जाए, मेडिकल अलाउंस बढ़ाया जाए, वेतन विसंगतियां दूर की जाएं और 18 माह का लंबित डीए जारी किया जाए। इसके साथ ही होमगार्ड कर्मचारियों की पुनः बहाली और अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story