प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का फिर किया वादा : फारूक

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 10 जून (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कहा है कि वे जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का अपना वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार से अपना वादा पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं।

अनंतनाग जिले में पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में उमर से कहा है कि वे जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का अपना वादा पूरा करेंगे। जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए कामकाज के नियमों की मंजूरी में देरी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी न केवल कामकाज के नियम चाहती है, बल्कि राज्य का दर्जा बहाल करवाना भी चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य का दर्जा दुनिया के सामने उनका वादा है। हम इसका इंतजार कर रहे हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की अपनी मांग के समर्थन में संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह निर्णय 3 जून को उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की बैठक में लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story