जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से 20 प्रतिशत अंतरिम राहत देने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही डेली वेजर्स, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स को नियमित करने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अभी तक उनका समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर जल्द फैसला लेने और कर्मचारियों को राहत देने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों, पेंशनर्स और अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772113 Articles

Share this story