जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात आया भूकंप

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 06 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र चीन के शिनजियांग क्षेत्र में चीन-लद्दाख सीमा के पास बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब 10:26 बजे भूकंप आया। इसके झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस किए गए जिससे लोगों में हलचल मच गई। हालांकि देर रात तक भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773206 Articles

Share this story