किश्तवाड़ जिले में आज सुबह भूकंप के झटके

WhatsApp Channel Join Now

किश्तवाड़, 08 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार भूकंप आज सुबह 09:57:54 बजे आया। इसका केंद्र किश्तवाड़ क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का अक्षांश 33.289 उत्तर और देशांतर 76.739 पूर्व दर्ज किया गया।

फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हल्की तीव्रता होने के कारण झटके कुछ ही इलाकों में महसूस किए गए। स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story