डोडा में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक मजदूर की मौत

WhatsApp Channel Join Now

डोडा, 26 मई (हि.स.)। डोडा जिले के गंडोह के गिल इलाके में मंगलवार दोपहर पीएमजीएसबाई प्रोजेक्ट के तहत बन रहा एक पुल अचानक कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान गिर गया। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि 5 घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज डोडा रेफर किया गया है।

गंडोह के एसडीएम अरुण कुमार बुट्याल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुल की शटरिंग अचानक गिर गई। उस समय साइट पर करीब 11 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने पुष्टि की कि एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि 5 घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज डोडा रेफर किया गया है। बाकी घायल मजदूरों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस, एसओजी, मेडिकल टीमें और स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं, जबकि साइट पर बचाव अभियान अभी भी जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story