गाय तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को लोगों ने किया आग के हवाले

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 06 मार्च (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में गाय तस्करी को लेकर बड़ी हिंसा देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की भीड़ ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी को देखकर स्थानीय लोग भड़क उठे और उन्होंने इसे नष्ट कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया और मौके पर पुलिस भी पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोग गाय तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं और ऐसे मामलों पर नजर रखने की मांग कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story