अनंतनाग के सीर हमदान में दो चीनी ग्रेनेड मिले, मौके पर ही किए गए नष्ट

WhatsApp Channel Join Now


अनंतनाग, 12 अक्टूबर (हि.स.)।

सुरक्षाबलों ने रविवार रात अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके में सीर हमदान के जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान दो चीनी ग्रेनेड बरामद किए।

अधिकारियों ने आज बताया कि मट्टन पुलिस और सेना ने मट्टन इलाके में आने वाले सीर हमदान उर्फ सैंडूज़ के जंगल में तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान उस इलाके से दो चीनी ग्रेनेड मिले। बाद में डीपीएल अनंतनाग के बम निरोधक दस्ते की मदद से दोनों ग्रेनेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके बाद तलाशी अभियान खत्म कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनेड को नष्ट करने के दौरान किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759256 Articles

Share this story