जम्मू-कश्मीर के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को, उपराज्यपाल दिलाएंगे शपथ

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर मंत्रिपरिषद में नए मंत्रियों का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होने की संभावना है।मंत्रियों के नामों की जानकारी सोमवार शाम या मंगलवार सुबह तक लोक भवन को दी जा सकती है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूदा और नए दोनों तरह के मंत्रियों को उनके विभाग (पोर्टफोलियो) आवंटित करेंगे।

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद का आकार विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। इस नियम के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री के अलावा अधिकतम नौ मंत्री हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से विचार-विमर्श के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के साथियों से मंत्री पद पाने के लिए लॉबिंग (पैरवी) न करने की अपील भी की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766505 Articles

Share this story