भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी की ओर से महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों को याद किया गया। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य उनकी विरासत को सम्मान देना और नई पीढ़ी को उनके जीवन तथा योगदान से परिचित कराना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777364 Articles

Share this story