(अपडेट) झेलम नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now

बांदीपोरा, 08 मई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके में झेलम नदी में डूबने से शुक्रवार को तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना चंदेरगीर चौक क्षेत्र में हुई, जब तीनों युवक नदी के किनारे तंबू का सामान धो रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती अभियान में दो शव बरामद किए गए, जबकि तीसरा शव बाद में मिला। मृतकों की पहचान आदिल अहमद डार (18) पुत्र बशीर अहमद डार, समीर अहमद डार (22) पुत्र मोहम्मद जमाल डार और सोहेल अहमद डार (22) पुत्र गुलाम नबी डार के रूप में हुई है। ये सभी चंदेरगीर हाजिन के निवासी थे। शवों को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story