जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेना ने बचाई चार लोगों की जान

WhatsApp Channel Join Now

गुरेज, 21 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के गुरेज में एक बार फिर सेना ने बहादुरी की मिसाल कायम करते हुए मुश्किल में फंसे पर्यटकों की जान बचाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

बता दें कि एक साहसी बचाव अभियान में भारतीय सेना ने तुलाईल गुरेज घाटी के ऊपरी बाराउब इलाके में पानी की धारा में फंसी गाड़ी से चार पर्यटकों को सफलतापूर्वक बचाया है।

घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और मुश्किल हालात के बावजूद बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी 4 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

बचाए गए पर्यटकों ने समय पर मदद, प्रोफेशनलिज्म और समर्पण के लिए भारतीय सेना का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने उन स्थानीय लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने बचाव अभियान के दौरान मदद की।

इस सफल बचाव अभियान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सेना केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज़ और सीमावर्ती इलाकों में लोगों की जान बचाने और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story