अपनी पार्टी माइनॉरिटी मोर्चा ने नई टीम का किया ऐलान

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 13 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के माइनॉरिटी मोर्चा की नई टीम का ऐलान किया गया। इस अवसर पर गांधी नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मंजीत सिंह की मौजूदगी में नई टीम की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।

मंजीत सिंह ने नई टीम के सदस्यों और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं तथा उनसे संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story