जम्मू के गंग्याल में गाड़ी की टक्कर से बिहार के व्यक्ति की मौत
जम्मू, 09 अगस्त (हि.स.)।
जम्मू में डिप्टी सीएम की सुरक्षा में शामिल गाड़ी की टक्कर से एक विहार निवासी व्यक्ति की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम को जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी को उनके घर छोड़ने के बाद लौट रही गाड़ियों में से एक गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। वह शहर के बाहरी इलाके गंग्याल में सड़क पार कर रहा था तभी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
यह हादसा देर रात जम्मू के सतवारी इलाके में रॉयल फर्नीचर शोरूम के पास हुआ। उन्होंने बताया कि जब डिप्टी सीएम सुरक्षा में चल रही गाड़ियां कुंजवानी स्थित उनके आवास पर उन्हें छोड़कर लौट रहा रही थी तब जेके01एडी-2158 नंबर की गाड़ी ने उस व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बाद में भागीरथ के बेटे भरत के रूप में हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चोटों के कारण देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

