कठुआ में खड़ी गाड़ियों से टकराया ट्रक, एक लड़के की मौत, छह घायल

WhatsApp Channel Join Now

कठुआ, 01 नवंबर (हि.स.)।

रविवार को कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक ट्रक के खड़ी गाड़ियों से टकरा जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा कालीबाड़ी चौक पर हुआ जब एक ट्रक वहां खड़ी दो मिनी बसों और एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। इस हादसे में नाबालिग लड़के समेत सात लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जीएमसी कठुआ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बाकी छह घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770871 Articles

Share this story