कुपवाड़ा में डंपर की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत

WhatsApp Channel Join Now

कुपवाड़ा, 01 जुलाई (हि.स.)। बुधवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के वोधपोरा इलाके में एक डंपर की टक्कर से छह साल की बच्ची की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब जेके02सीआर-6027 नंबर वाले डंपर ने छह साल की बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक बच्ची की पहचान हबसा इशाक (6) के तौर पर हुई है जो कुपवाड़ा के वोधपोरा इलाके के खुरमाबाद की रहने वाली मोहम्मद इशाक शेख की बेटी थी।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story