जम्मू-कश्मीर पुलिस के 51 जवानों को मिलेगा बहादुरी और सराहनीय सेवा मेडल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 14 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 51 जवानों को बहादुरी और सराहनीय सेवा मेडल के लिए चुना गया है। इनमें 38 जवानों को 'मेडल फॉर गैलेंट्री' (जीएम) और 13 जवानों को 'मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' (एमएसएम) मैडल दिया जायेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर होम गार्ड और सिविल डिफेंस के एक जवान को भी एमएसएम के लिए चुना गया है। ये सम्मान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में बहादुरी, बेहतरीन व सराहनीय सेवा के लिए कर्मियों को दिए जाते हैं।

बहादुरी मेडल पाने वाले 38 लोगों में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल शिव कुमार (आईपीएस), एसएसपी शोभित डी. सक्सेना (आईपीएस), एसपी नासिर अहमद, एसपी मुश्ताक अहमद, डीआईजी पांडे राजीव ओमप्रकाश (आईपीएस) और एसपी दिव्या डी. (आईपीएस) हैं। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस सरफ़राज़ बशीर को 'मेडल फॉर गैलेंट्री' के लिए 'सेकंड बार' से सम्मानित किया जाना है, जबकि हेड कॉन्स्टेबल रईस अहमद रेशी और सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल इश्तियाक अहमद खान को जीएम के लिए 'फर्स्ट बार' से सम्मानित किया जायेगा।

'मेडल फॉर गैलेंट्री' पाने वालों में वसीम मोहि-उद-दीन लोन, मंज़ूर अहमद, मुदस्सिर अहमद, आशक हुसैन पी., किशोर कुमार, जावेद इक़बाल जान, मोहिंदर सिंह, शिराज़ अहमद, सुरिंदर पॉल, इश्तियाक अहमद रेशी, तनवीर हुसैन लोन, मुदस्सिर अहमद शाह, कालू दीन, आदित कुमार नाद, मो. उस्मान, शब्बीर अहमद मलिक, मंज़ूर अहमद गनी, खुर्शीद अहमद वानी, मुश्ताक अहमद शाह, अब्दुल रशीद मीर, मोहम्मद शफ़ी बांदे, अब्दुल रशीद, ज़हूर अहमद, धीरज कुमार, शाकिर हसन, विक्रम नाग, मुश्ताक अहमद खान और तारिक अहमद हैं।

'मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' (शानदार सेवा के लिए पदक) के लिए चुने गए जम्मू कश्मीर पुलिस के 13 कर्मियों में एसपी संदीप कुमार, एसपी अमित गुप्ता, डीएसपी राजेश शर्मा, डीएसपी मुज़फ़्फ़र अहमद शाह, डीएसपी कुलजीत सिंह, डीएसपी शरत चंद्र सिंह, इंस्पेक्टर शमीम अहमद, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एएसआई बोध राज, इंस्पेक्टर मोमिन अहमद राथर, एएसआई मुश्ताक अहमद, सब-इंस्पेक्टर मंज़ूर अहमद गाडा और कॉन्स्टेबल अशरफ़ गुल हैं।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर होम गार्ड और सिविल डिफेंस के एक कर्मी को भी 'मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' के लिए चुना गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story