डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू शहर के गोदाम क्षेत्र में लगी भीषण आग पर की चिंता व्यक्त

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 09 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को जम्मू शहर के गोदाम क्षेत्र में लगी भीषण आग पर चिंता व्यक्त की जिससे व्यापारियों और कारोबारी समुदाय को भारी नुकसान हुआ है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने दमकल कर्मियों की देरी से प्रतिक्रिया के आरोपों पर भी चिंता जताई और कहा कि यह सुनकर दुख हुआ कि आपातकालीन सेवाएं आग बुझाने में समय पर नहीं पहुंचीं।

केंद्रीय मंत्री ने एक पोस्ट में प्रभावित कारोबारी समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त की और अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने और स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर संभालने का आग्रह किया। जम्मू के गोदाम क्षेत्र में रविवार रात आग लग गई जिससे व्यापक नुकसान हुआ और स्थानीय व्यापारियों में चिंता फैल गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774345 Articles

Share this story