पुलिस के साथ मिलकर अवैध भवनों को सील किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 मई (हि.स.)।

जम्मू में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने पुलिस बल के साथ मिलकर चक अवतारा और सेहड़ा क्षेत्रों में अवैध रूप से निर्मित भवनों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसा, इन क्षेत्रों में बिना अनुमति के कई निर्माण कार्य किए जा रहे थे जिन पर संबंधित विभाग की ओर से पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस की मौजूदगी में इन भवनों को सील कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण और भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी निर्माण से पहले आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story