जावेद राणा ने जनप्रतिनिधियों व प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात, समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा
पुंछ, 14 अगस्त (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने शुक्रवार को सुरनकोट और पुंछ में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके क्षेत्रों की विकास संबंधी समस्याएं सुनीं।
प्रतिनिधिमंडलों ने सड़क, पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ हालिया बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त आधारभूत संरचना की शीघ्र बहाली की मांग रखी। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जावेद राणा ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निवारण, आवश्यक सेवाओं की बहाली और समान विकास सरकार की प्राथमिकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

