जावेद राणा ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

WhatsApp Channel Join Now
जावेद राणा ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा


श्रीनगर, 07 जुलाई (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने मंगलवार को श्रीनगर में विभिन्न जन प्रतिनिधिमंडलों और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे और विकास संबंधी मांगें रखीं तथा शीघ्र समाधान की अपील की। मंत्री ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि प्रत्येक वास्तविक समस्या का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और फील्ड स्तर पर बेहतर समन्वय बनाकर जन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। मंत्री ने कहा कि जनता से नियमित संवाद ही सुशासन की कुंजी है और सरकार आम लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story