जावेद राणा ने सुनीं लोगों की समस्याएं, लंबित विकास कार्यों के शीघ्र समाधान के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जावेद राणा ने सुनीं लोगों की समस्याएं, लंबित विकास कार्यों के शीघ्र समाधान के निर्देश


जम्मू, 18 अगस्त (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनके विकास संबंधी मुद्दों और जनसमस्याओं की जानकारी ली।

प्रतिनिधिमंडलों ने पेयजल आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। सुचेतगढ़ से तरनजीत सिंह टोनी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में खराब पड़े बोरवेल को चालू करवाने तथा सिंचाई नहरों की डी-सिल्टिंग और मरम्मत की मांग उठाई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का आकलन करने और खराब बोरवेल व लिफ्ट सिंचाई योजनाओं को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की जरूरतों को देखते हुए सिंचाई नहरों की समयबद्ध सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। राणा ने कहा कि विश्वसनीय जलापूर्ति और मजबूत सिंचाई ढांचा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story