जावेद अहमद राणा ने चिनाब हाउस प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 22 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू के नरवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे चिनाब हाउस प्रोजेक्ट का मंत्री जावेद अहमद राणा ने निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। करीब दो दशक से लंबित यह परियोजना चिनाब घाटी,डोडा, रामबन और किश्तवाड़ के लोगों के लिए समर्पित आवास सुविधा के रूप में विकसित की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था का भी जायजा लिया गया, जहां अधिकारियों ने 3.22 करोड़ रुपये की लागत से ट्यूबवेल निर्माण की डीपीआर तैयार होने की जानकारी दी। मंत्री ने संबंधित विभागों को जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

यह परियोजना पूरी होने पर छात्रों, मरीजों और उनके परिजनों को जम्मू में सस्ती और सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story