जसरोटा को 5 करोड़ की सौगात, चंदवां-ठाकुरपुरा सड़क का होगा उन्नयन, डॉ. जितेंद्र सिंह का जताया आभार
कठुआ, 14 सितंबर (हि.स.)। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। नाबार्ड के तहत 5 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके तहत एनएच चंदवां से ठाकुरपुरा और आगे देव स्थान बलाड तक सड़क का सुधार एवं उन्नयन किया जाएगा।
जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने परियोजना की मंजूरी पर जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह का क्षेत्र के विकास में निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया। विधायक ने कहा कि जसरोटा को बेहतर कनेक्टिविटी और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

