बसोहली उत्सव 2026 के तहत जम्मू से बसोहली बाइक राइड को दिखाई गई हरी झंडी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 19 अक्टूबर (हि.स.)।

बसोहली की समृद्ध संस्कृति, कला और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बसोहली उत्सव 2026 के तहत जम्मू से बसोहली तक विशेष बाइक राइड का आयोजन किया गया। जम्मू के डिविजनल कमिश्नर ने तवी रिवर फ्रंट से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस बाइक राइड में जम्मू सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए बाइक सवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बसोहली उत्सव के प्रति लोगों को जागरूक करना और कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन विरासत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

तवी रिवर फ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिविजनल कमिश्नर ने बाइक सवारों और आयोजकों से बातचीत की। इसके बाद बाइक सवारों का काफिला जम्मू से बसोहली के लिए रवाना हुआ।

आयोजकों के अनुसार, बाइक राइड में शामिल प्रतिभागी जम्मू से बसोहली तक का सफर तय कर वहां आयोजित बसोहली उत्सव के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इस पहल के जरिए बसोहली को एक प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने के साथ-साथ लोगों को क्षेत्र की कला, परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता से परिचित करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763328 Articles

Share this story