भलेसा में खाई में गिरने से युवक डॉ. प्रभजोत सिंह की मौत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

भलेसा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में जम्मू के बाहु फोर्ट निवासी युवक डॉ. प्रभजोत सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रभजोत सिंह अपने दोस्त के साथ पिछले तीन दिनों से भलेसा में ठहरे हुए थे। 20 अप्रैल की रात करीब 9 बजे जब वे गुंडोह-जाई रोड पर वापस लौट रहे थे, तभी दलमेरा के पास उनकी गाड़ी अचानक रुक गई। गाड़ी से उतरते ही प्रभजोत सिंह अचानक करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम अरुण कुमार बधियाल ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story