जम्मू यूनिवर्सिटी ने महिलाओं के लिए नॉन-कॉलेजिएट एजुकेशन बोर्ड बनाया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 03 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू यूनिवर्सिटी ने महिलाओं की शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल की है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर उमेश राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड स्थापित किया गया है। इसका मकसद उन महिलाओं और लड़कियों को उच्च शिक्षा और रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग के अवसर देना है जो पारिवारिक जिम्मेदारियों, नौकरी, आर्थिक परेशानी या अन्य कारणों से नियमित कॉलेज नहीं जा पातीं।

इस पहल के तहत शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन कक्षाएं लगाई जाएंगी ताकि कामकाजी महिलाएं, गृहिणियां और दूरदराज इलाकों की छात्राएं भी पढ़ाई कर सकें। यूनिवर्सिटी ने महिलाओं के लिए बी कॉम के साथ जीएसटी, आईटी और जनरल अकाउंटिंग में तीन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं।

इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर जे.पी. सिंह जूरेल और सीडीओई के डायरेक्टर प्रोफेसर पंकज के. श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में रोजगार और बाजार की जरूरतों के मुताबिक नए शॉर्ट टर्म और स्किल आधारित कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस पहल से महिलाओं को पढ़ाई जारी रखने, नई स्किल सीखने और रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story