जम्मू विश्वविद्यालय ने सिलेबस विवाद पर बनाई हाई लेवल कमेटी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 मार्च (हि.स.)।

जम्मू विश्वविद्यालय ने पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस को लेकर उठे विवाद के बाद एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह कदम हाल ही में मीडिया में सामने आए मुद्दों और छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के मद्देनजर उठाया गया है। छात्रों ने सिलेबस में मुहम्मद अली जिन्ना से जुड़े विषय को शामिल किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों का कहना है कि सिलेबस में इस तरह की सामग्री को लेकर स्पष्टता और पुनर्विचार की जरूरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि समिति इस पूरे मामले की जांच कर जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story