जम्मू स्टेट मूवमेंट ने अलग राज्य की मांग को लेकर किया धरना
Aug 4, 2026, 15:06 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 04 अगस्त (हि.स.)।
जम्मू स्टेट मूवमेंट के बैनर तले सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर जम्मू को कश्मीर से अलग राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जम्मू क्षेत्र के लोगों के हितों की रक्षा और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए अलग राज्य का गठन आवश्यक है। उन्होंने सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने और जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

