जग्गी दरबार से जानीपुर तक जम्मू राज्य आंदोलन की शांतिपूर्ण रैली

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू राज्य आंदोलन की ओर से 7 सितंबर को जग्गी दरबार से जानीपुर तक शांतिपूर्ण पैदल रैली निकाली गई। रैली के दौरान जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। जम्मू राज्य आंदोलन के संयोजक और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि 1947 के बाद से जम्मू के हितों और अधिकारों की लगातार अनदेखी हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से जम्मू की अलग राज्य की मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जम्मू की ऐतिहासिक पहचान, संस्कृति और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए अलग राज्य की मांग अब जम्मू के भविष्य और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बन चुकी है। रैली में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और मूवमेंट कल्कि के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हिस्सा लिया। आंदोलन ने कहा कि जम्मू के अधिकार, पहचान, विकास और राजनीतिक न्याय को लेकर उसका शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story