जम्मू मंडल के गोरव शर्मा ने नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 24 मार्च (हि.स.)।

जम्मू में 12 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित 'नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप' का भव्य समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ गोरव शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और प्रतियोगिता का 'ओवरऑल बेस्ट लिफ्टर' का खिताब भी हासिल किया। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपना बल्कि पूरे जम्मू मंडल का नाम रोशन किया। जीत की खुशी में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने अपने कार्यालय में चेकिंग स्टाफ को सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story