जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 11 मई (हि.स.)।

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने यूएसबीआरएल (उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक) मार्ग पर लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। सेवा शुरू होने के महज नौ दिनों के भीतर इस ट्रेन से लगभग 40 हजार यात्रियों ने सफर किया है जिससे इसकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस की ऑक्यूपेंसी 96 प्रतिशत तक पहुंच गई है जो यात्रियों के जबरदस्त उत्साह और भरोसे को दर्शाती है। तेज, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ पर्यटकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन जम्मू और कश्मीर के बीच यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story