उधमपुर में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, 1700 ट्रक फंसे

WhatsApp Channel Join Now

बनिहाल, 27 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के देवल में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इससे उधमपुर और बनिहाल के बीच लगभग 1700 ट्रक और कई यात्री वाहन फंस गए, जिन्हें सिंगल लेन से निकाला जा रहा है। सड़क की मरम्मत का काम भी चल रहा है।

यातायात पुलिस ने बताया कि यात्री वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि जब तक सड़क मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक जम्मू से श्रीनगर, डोडा, रामबन, पटनीटॉप आदि की ओर या इसके विपरीत दिशा में किसी भी नए वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस ने यात्रियों को दी है कि जब तक सड़क को सुरक्षित और ट्रैफिक के लिए खुला घोषित न कर दिया जाए तब तक यात्रा न करें, क्योंकि और भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा है। अफवाहों पर ध्यान न दें।

ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (टीसीयू) ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए-

टीसीयू जम्मू (0191-2459048, 0191- 27 40550, 9419147732, 103)

श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103)

रामबन (9419993745, 1800-180-7043)

उधमपुर (8491928625)

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story