मूसलाधार बारिश से जम्मू स्मार्ट सिटी में जलभराव की समस्या
Oct 11, 2026, 14:15 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 11 अक्टूबर (हि.स.)।
मूसलाधार बारिश के बाद जम्मू स्मार्ट सिटी की जलनिकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर की सड़कों पर जलभराव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर किए जा रहे विकास कार्यों के बीच बारिश का पानी सड़कों पर जमा होना व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है।
बारिश के कारण कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

