जम्मू में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 08 जून (हि.स.)।

जम्मू में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग एनजीओ सिस्टम को समाप्त करना है और जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था के कारण उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक वे अपना काम पूरी तरह बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story