डोमाना में चोरी का मामला सुलझाने का पुलिस का दावा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने डोमाना थाने में दर्ज चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा करते हुए इंडस टावर्स लिमिटेड के चोरी हुए तीन आरयूएस कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इनकी कीमत करीब 7.50 लाख रुपये है।

पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर को हजूरी बाग स्थित इंडस टावर्स लिमिटेड की साइट से आरयूएस कार्ड चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद डोमाना थाने में प्राथमिकी संख्या 211/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने रशपाल निवासी मथवार, अखनूर और मोहम्मद तारिक निवासी उस्ताद मोहल्ला, जम्मू को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर चोरी हुए तीनों आरयूएस कार्ड बरामद किए गए। मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका और अतिरिक्त बरामदगी को लेकर जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story