जम्मू रूरल पुलिस ने मनवाल में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 04 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू रूरल पुलिस ने अवैध खनन और खनन सामग्री की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मनवाल इलाके में रेत से भरे नौ डंपर जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक पुलिस पोस्ट मनवाल की टीम ने 3 और 4 नवंबर की दरमियानी रात चेकिंग के दौरान इन डंपरों को रोका। जांच में पाया गया कि डंपरों में रेत की ढुलाई के लिए जरूरी फॉर्म ए मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सभी नौ डंपरों को जब्त कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी जिला खनन अधिकारी जम्मू को भी दे दी है ताकि खनन कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सके।

जम्मू रूरल पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनन सामग्री की ढुलाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story