चिनाब नदी में अवैध खनन के खिलाफ जम्मू ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 08 अक्टूबर (हि.स.)।

चिनाब नदी में अवैध खनन और बिना अनुमति खुदाई के खिलाफ जम्मू ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक डंपर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन गरखाल के रख खरून इलाके में कथित तौर पर अवैध खनन गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी गरखाल की टीम ने चिनाब नदी के पास कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन है और एक डंपर है को जब्त किया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी जिला खनन अधिकारी जम्मू को दी जाएगी ताकि संबंधित खनन कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सके।

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए अवैध खनन, बिना अनुमति खुदाई और खनिज पदार्थों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story