जम्मू ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत 81 गोवंशीय पशुओं को तस्करों से छुड़ाया
जम्मू,, 29 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू ग्रामीण पुलिस ने 'ऑपरेशन कामधेनु' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के तीन प्रयास विफल कर 81 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बचाया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को जब्त किया। सिद्धड़ा ब्रिज पर नाका जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 36 गोवंशीय पशु बरामद किए जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं बन टोल पर पीछा कर एक अन्य ट्रक से 34 गोवंशीय पशु छुड़ाए गए।
तीसरी कार्रवाई में पुलिस पोस्ट मनवाल की टीम ने नधाल में एक महिंद्रा पिकअप से 11 गोवंशीय पशु बरामद किए और चालक अब्दुल गनी निवासी कटियाल, आर.एस. पुरा को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नागरोटा और झज्जर कोटली थानों में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

