जम्मू के घरोटा में स्विफ्ट कार से 242 संदिग्ध प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 22 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जम्मू रूरल पुलिस ने घरोटा इलाके में एक स्विफ्ट कार से 242 संदिग्ध प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें ड्राइवर की सीट के नीचे से 242 खुले लाल रंग के कैप्सूल मिले। इनके प्रेगाबालिन कैप्सूल 300 होने का संदेह है। कार चालक की पहचान रघबीर सिंह पुत्र हंस राज, निवासी मलवाना, गुंदाना, जिला डोडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रघबीर सिंह घरोटा के जंडियाल इलाके में परिहार मेडिकेट नाम से मेडिकल स्टोर भी चलाता है। मामले की जानकारी ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल विभाग जम्मू को दी गई, जिसके बाद ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने घरोटा पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया और नियमों के तहत उसे सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही चेतावनी दी कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781280 Articles

Share this story