जम्मू रूरल पुलिस की एक हफ्ते में चौथी बड़ी कार्रवाई, बन टोल प्लाजा पर खैर की लकड़ी बरामद
जम्मू,, 07 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू रूरल पुलिस ने वन संपदा की अवैध ढुलाई के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए एक सप्ताह के भीतर चौथी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस स्टेशन नगरोटा की टीम ने बन टोल प्लाजा पर नाका चेकिंग के दौरान उधमपुर से जम्मू की ओर आ रहे वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से करीब 10 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई। पुलिस ने लकड़ी के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामले की जानकारी संबंधित वन विभाग को दे दी गई है ताकि बरामद लकड़ी का सत्यापन किया जा सके और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा सके।
जम्मू रूरल पुलिस ने कहा कि वन संपदा की अवैध ढुलाई रोकने के लिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

