जम्मू ग्रामीण पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई घरोटा और डोमाना क्षेत्रों में की गई।

पहले मामले में थाना घरोटा की पुलिस टीम ने केशव साहू और परदेसी राम साहू, दोनों निवासी छत्तीसगढ़, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक प्लास्टिक बैग में छिपाकर रखा गया करीब 2 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में थाना घरोटा में एफआईआर नंबर 40/2026 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरे ऑपरेशन में बीपीपी सैंडवान (थाना डोमाना) की पुलिस टीम ने बिल्लू शर्मा, तरुण कुमार पटेल और दिनेश कुमार चौहान को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। इस मामले में थाना डोमाना में एफआईआर नंबर 80/2026 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story