जिला कांग्रेस जम्मू ग्रामीण ने शुरू किया पौधारोपण अभियान

WhatsApp Channel Join Now
जिला कांग्रेस जम्मू ग्रामीण ने शुरू किया पौधारोपण अभियान


जम्मू, 02 अगस्त (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू ग्रामीण ने अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में रविवार को मीरां साहिब ब्लॉक से पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस (एवाईसी) के अध्यक्ष खुशवंत सिंह ने किया। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नाथू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मीरां साहिब गुरमीत सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष बिश्नाह विजय टगोत्रा सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों को भी पौधे वितरित किए गए।

इस अवसर पर नीरज कुंदन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है और प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य की नींव है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर हरित और स्वच्छ जम्मू के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस जम्मू ग्रामीण का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने की व्यापक पहल का हिस्सा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आने वाले दिनों में इस अभियान को अन्य ब्लॉकों तक विस्तारित करने और पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

इस अवसर पर रमेश कैथ, इंदरपाल सिंह, कमल रैना, ताराचंद शर्मा, चमन लाल चौधरी, सुरिंदर कुमार, राज कुमार भगत, शब्बीर अहमद, जसविंदर सिंह, इकजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अजय चौधरी, राकेश कुमार, ज्योति चौधरी, काला राम सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story