जम्मू रेल मंडल में पेयजल की शुद्धता के लिए विशेष अभियान

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 अक्टूबर (हि.स.)।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने रेल यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जल स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, पंप हाउस और कोचिंग डिपो में पानी की टंकियों की गहन सफाई और कीटाणुशोधन किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार जम्मू मंडल के गठन के बाद वर्ष 2025 से पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। मौजूदा अभियान के दौरान अब तक 527 अवशिष्ट क्लोरीन जांच, 46 जीवाणु संबंधी जांच तथा 46 एक्वा वायल एवं रासायनिक जांच पूरी की गई हैं। रेलवे का दावा है कि सभी नमूने सुरक्षित और संतोषजनक पाए गए हैं।

जल स्रोतों को बाहरी प्रदूषण से बचाने के लिए भूमिगत और ऊपरी जल टंकियों को पूरी तरह ढकने के साथ खुले जल स्रोतों पर मजबूत लोहे की जाली लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story