जम्मू पुलिस नशा-विरोधी अभियान को तेज करेगी और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगी, आईजीपी तेजिंदर सिंह

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 21 अक्टूबर(हि.स.)। जम्मू ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ अपना अभियान और तेज़ करेगी। इसमें संपत्ति ज़ब्त करना और वसूली करना शामिल है। साथ ही क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा तंत्र को और मज़बूत किया जाएगा।

सिंह ने यहाँ 'पुलिस स्मृति दिवस'

के एक कार्यक्रम में सलामी ली। उन्होंने रेल हेड इलाके में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा करते हुए और अपनी ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

पुलिसिंग के महत्व पर ज़ोर देते हुए सिंह ने कहा कि उनका ध्यान बुनियादी पुलिसिंग पर है ख़ास तौर पर अपने अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी को स्पष्ट रूप से सुनिश्चित करने पर उन्होंने यहाँ पत्रकारों से कहा सुरक्षा के नज़रिए से, चाहे वह सीमा हो नियंत्रण रेखा (एलओसी) हो या आंतरिक सुरक्षा का मामला हो हम सुरक्षा तंत्र को और मज़बूत करेंगे और शांति व व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के बारे में बात करते हुए आईजीपी ने कहा कि यह अभियानजिसमें संपत्ति ज़ब्त करना और वसूली करना शामिल है लगातार जारी है और हाल ही में कुछ और ज़ब्तियां भी की गई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में, जम्मू ज़ोन में नशीले पदार्थों के खिलाफ हमारा अभियान और तेज़ किया जाएगा और यह पहले से ही इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदानों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में इलाके में शांति और अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के बलिदान और शहादत के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि भविष्य में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसी स्थितियों को दोबारा पैदा होने से रोका जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764250 Articles

Share this story