जम्मू पुलिस ने चौकी चौरा में अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रक जब्त किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए चौकी चौरा क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, नियमित नाका जांच के दौरान ट्रक को रोका गया। जांच में वाहन में रेत लदी पाई गई जिसे बिना आवश्यक अनुमति और दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) जम्मू को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story